जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयन्ती की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय में विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की व इसके बाद दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं विचारों का स्मरण किया व उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। दीवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए युवाओं को संगठित और अनुशासित होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र का भाग्य युवा शक्ति पर ही निर्भर करता है। युवाओं के लिए आदर्श व धरती के महान सपूत स्वामी विवेकानंद को भाजपा अपना आदर्श मानती है। इस दौरान आयोजन कर्ता दीपांशु मित्तल समेत सुशील कुमार, नीलेश कक्कड़, एडवोकेट कृतेश शरण, राकेश पटवा, सुरजीत चौरसिया, अंकुश लोधी, सचिन तेवतिया, छात्र नेता विकास तिरखा आदि उपस्थित रहे।