मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

पश्चिम से अश्वनी त्यागी सहित भाजपा ने की 6 नामों की घोषणा

मेरठ-  प्रदेश में आगामी 30 जनवरी को खाली हो रही विधान परिषद की 12 सीटों के लिए सभी दलों ने अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इन 12 सीटों में सर्वाधिक लाभ अगर किसी पार्टी को होगा तो वह है सत्तारूढ भाजपा। भाजपा के सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों का विधान परिषद पहुंचना बिल्कुल तय है। भाजपा ने आज फिर से 6 नामों की घोषणा कर दी हैं। इन नामों में पश्चिमी उप्र से अश्वनी त्यागी, कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, अनिल विश्नोई,डा0धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चैधरी शामिल हैं।

बात पश्चिम क्षेत्र के दिग्गजों के नामों की करें तो इनमें दो नाम पर पार्टी विचार कर रही थी। इन दो नामों में पहला नाम पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे डा0 लक्ष्मी कांत वाजपेयी और अश्वनी त्यागी के नाम प्रमुख थे। डा0 लक्ष्मी कांत वाजपेयी वैसे भी 2017 का विधानसभा चुनाव में हार जाने के बाद से अलग-थलग पडे़ हुए हैं। प्रदेश की इन दस सीटों पर अपना एमएलसी बनाने के लिए भाजपा के भीतर तेजी से मंथन चल रहा था। पार्टी सूत्रों की माने तो शीर्ष नेतृत्व जहां नए चेहरों पर फोकस करने की बात कर रहा है। वहीं कुछ पुराने चेहरों को भी आजमाने का मन बना रही थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दावेदारों की दौड़ से राजनीतिक पारा चढ़ हुआ था। लखनऊ में पार्टी ने कई नामों पर विचार कर सूची को दिल्ली भेजा गया। जिनमें से आखिरकार अश्वनी त्यागी के नाम पर अंतिम दौर में मोहर लगी।

अश्वनी त्यागी के नाम घोषित होने के बाद से पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीतिक राजधानी मेरठ में एमएलसी को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया। बता दें कि अश्वनी त्यागी पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद एक मजबूत चेहरे के रूप में उभरे हैं। इसलिए ही पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा कर उन पर दांव लगाया है।

Related posts

19 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर होगा भव्य कार्यक्रम

कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने आरटीओ में मारा छापा,

ज्योतिबा फुले जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News