चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को साउथ कोरिया की दो लड़कियां कैंपस में पहुंची। आरोप है कि दोनों छात्रों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही थी। जिस, पर विश्वविद्यालय के छात्रों में हंगामा कर दिया। सूचना पर मेडिकल और सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों लड़कियों को थाने ले आई।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को साउथ कोरिया की दो लड़कियां कैंपस में पहुंची। छात्रों का आरोप है कि दोनों लड़कियां कैंपस में मौजूद छात्रों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही थी। जैसे ही जानकारी कैंपस के अन्य छात्रों को लगी तो छात्रों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर दोनों लड़कियों को थाने ले आई।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि सीओ सिविल लाइन और कार्यवाहक थाना प्रभारी मेडिकल से रिपोर्ट ली जा रही है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे प्रतीत हो सके कि दोनों लड़कियां छात्रों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही थी। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह पढ़ाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए विश्वविद्यालय में आई थी। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुटी गई।