मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीति

बी एल संतोष आज होंगे लखनऊ में मौजूद, शुरू करेंगे बड़े चुनाव की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष सोमवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आ रहे हैं। अपने लखनऊ दौरे के दौरान वे पार्टी के  पदाधिकारियों, क्षेत्रीय और जिला अध्यक्षों के साथ साथ जिला प्रभारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी जानकारी लेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बीएल संतोष की अध्यक्षता में होने वाली विभिन्न बैठकों में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह आदि पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाया है। गौरतलब है की प्रदेश में हाल फिलहाल निकाय चुनाव टल गए हैं। ओबीसी के आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि जब तक ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक प्रदेश में निकाय चुनाव नहीं करवाए जाएंगे।

Related posts

क्रिकेटर हरभजन सिंह, 27 अन्य ने आज राज्यसभा में ली शपथ

Ankit Gupta

फिल्म ‘पठान’ विवाद पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान, जानिए क्यां कहा?

cradmin

पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज।

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News