मेरठ दर्पण
Breaking News
राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज।

नई दिल्ली- राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का आज सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह बहुत लंबे समय से बीमार थे और कुछ महीनों से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि वह आईसीयू में थे और उसका परिवार उनके साथ सिंगापुर में ही था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते 6 महीने से बीमार थे और सिंगापुर में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज करवा रहे थे। उनका परिवार भी उनके साथ सिंगापुर में था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी।
अमर सिंह का जन्म अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में श्री हरीश चंद्र सिंह और श्रीमती शैल कुमारी सिंह के घर एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्होंने बी.ए.,एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है, और सेंट जेवियर्स कॉलेज और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, कोलकाता में शिक्षित हुए। उन्होंने 1987 में श्रीमती पंकजा कुमारी सिंह से शादी की और उनकी दो बेटियाँ हैं। उद्योगपति से राजनेता बने सिंह उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक थे। वे समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा के सदस्य cus। 6 जनवरी 2010 को, उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और बाद में 2 फरवरी 2010 को इसके प्रमुख, मुलायम सिंह यादव द्वारा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने 2011 में न्यायिक हिरासत में कुछ समय बिताया। वे आखिरकार राजनीति से सेवानिवृत्त हो गए। 2016 में, वे समाजवादी पार्टी से फिर से जुड़ गए और राज्यसभा के लिए चुने गए। ।
सिंह ने 2011 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच की शुरुआत की और 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 360 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। हालाँकि, उनकी पार्टी ने इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती। वे मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए, उस वर्ष फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश से आम चुनाव लड़े और हार गए।

Related posts

मानसून सत्र से पहले हुआ बड़ा ऐलान, अब संसद में धरना नही दे पाएंगे सांसद

Ankit Gupta

मध्यप्रदेश: मिशन 2023 के लिए BJP ने अपनाया नया तरीका, भव्य आयोजन के साथ घर-घर जाकर नेता करेंगे ये काम

cradmin

शशि पिंटू राणा विधानसभा प्रत्याशी घोषित

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News