मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराध

कानपुर: युवक का अर्धनग्न शव सड़क किनारे पड़ा मिला, शरीर की हड्डिया थी टूटी

उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर के बिठूर क्षेत्र में आज सुबह  सड़क किनारे एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरहा गांव नई बस्ती के पास एक अर्धनग्न युवक का शव पेट के बल सड़क किनारे पड़ा हुआ था। आज रविवार सुबह गाँव वाले जब खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर शव पर पड़ी और उन्होंने बिठूर पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। युवक नीली जीन्स पहने हुए था। शव के करीब ही गाढ़ी नीली जाकेट, भूरे रंग के जूते और भूरे रंग की इनर हाथों में फंसी मिली। सूचना मिलते ही बिठूर इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा फोर्स के साथ मौके परपहुंचे।

युवक के करीब ही मोबाइल, पॉवर बैंक, सिगरेट की डिब्बी पड़ी मिली। वहीं, शव जहाँ पड़ा था उस जगह के पास पहियों के निशान भी मिले हैं। युवक के दाएं हाथ की कलाई आधी से ज्यादा कटी थी और हड्डियां टूटी हुईं थीं। साथ ही साथ बाएं पैर की हड्डी भी टुटी हुई मिली है। ग्रामीणों द्वारा इस बात की आशंका जताई जा रही है की देर रात हत्या कर शव फेंके गए है। फोरेंसिक टीम के आने में देरी होने पर और शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

दौसा में पथराव के बाद गोलीबारी, 2 की मौत, तीन महीने पहले हुए दुर्घटना को लेकर हुआ विवाद

cradmin

बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बीजेपी सांसद को लश्कर-ए-खालसा से मिली जान से मार देने की धमकी

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News