मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मानवाधिकारों का संरक्षण हम सभी का दायित्व है- कुलपति डा. वी.पी. सिंह

भागीदारी जन सहयोग समिति के राष्ट्रीय वेबिनार में सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डा.वी.पी.सिंह का हुआ व्याख्यान

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डा.वी.पी. सिंह ने भागीदारी जन सहयोग समिति के एसिट अटैक की रोकथाम के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है और समाज में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे के अधिकारों व इच्छाओं का सम्मान करना होगा तथा एसिड अटैक से पीड़ित लोगो को सम्मान देते हुए उन्हें समाज में हीन भावना से ग्रस्त होने से बचाना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से लोगो को इस प्रकार के विषयों में जागरूकता देने के साथ विधिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने भागीदारी जन सहयोग समिति के द्वारा समाज में जागरूकता हेतु किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की।

राष्ट्रीय वेबिनार के मुख्य समन्वयक एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेटरी जनरल विजय गौड़ ने कार्यक्रम से जुड़े सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सुश्री न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, सुश्री न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) सर्वोच्च न्यायालय, सुश्री न्यायमूर्ति आर.के. फुकान न्यायाधीश गौहाटी उच्च न्यायालय, गिरिवाला सिंह जिला न्यायाधीश और सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सुश्री रेखा शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग सरकार, सुश्री नम्रता अग्रवाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदस्य सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, ऐश्वर्या भाटी अति० सॉलिसिटर जनरल सुप्रीम कोर्ट, प्रीति भारद्वाज दलाल अध्यक्ष हरियाणा राज्य महिला आयोग, मयंक अग्रवाल महानिदेशक (दूरदर्शन) भारत सरकार, सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय, भागीदारी जन सहयोग समिति के मुख्य संरक्षक, चैयरमेन एन.बी.ए. व पूर्व कुलपति के.के अग्रवाल, लिन्गायास यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. राजेन्द्र धर, गुरू गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का एन.एस.एस. विंग सहित देशभर के विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति ने राष्ट्रीय वेबिनार के विषय पर अपने विस्तृत विचार प्रकट किये।

Related posts

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पुलिस के डंडे से मनचलों की जमकर धुनाई

शोभित विश्वविद्यालय के 13वे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला

Ankit Gupta

मेरठ में नही कंट्रोल हो रहा कोरोना

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News