मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पुलिस के डंडे से मनचलों की जमकर धुनाई

 

मेरठ जनपद में एक छात्रा ने मनचलों को बढ़िया सबक सिखाया। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्रा का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा ने पहले मनचलों को थप्पड़ जड़े फिर पुलिस का डंडा लेकर उनकी जमकर धुनाई की।

ये है पूरा मामला
सदर बाजार में शुक्रवार दोपहर को छात्राओं से छेड़छाड़ करते दो मनचलों को पकड़ लिया गया। इसके बाद छात्रा ने बाजार में ही मनचलों को कई थप्पड़ जड़े। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान छात्रा ने पुलिस का डंडा लेकर मनचलों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस दोनों मनचलों को थाने ले गई। वहीं छात्राओं ने तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

बताया गया कि आरोपी शुभम और अरुण मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा के निवासी हैं। शुभम विकलांग बताया गया है। ये दोनों रोजाना छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगते थे और आज उनके साथ छेड़छाड़ कर दी।

थाना प्रभारी विजेंद्र राणा का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जनसुनवाई कर महिला आयोग की सदस्या ने किया महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण

मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन ने किया पौधारोपण

सी डी ओ ने किया  विकासखंड माछरा का निरीक्षण 

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News