मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराध

दौसा में पथराव के बाद गोलीबारी, 2 की मौत, तीन महीने पहले हुए दुर्घटना को लेकर हुआ विवाद

राजस्थान के दौसा जिले में तीन महीने पहले एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद में आज फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार के दो लाेगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घटना को लेकर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। मामला दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार पालोदा गांव में हीरालाल योगी (60) और रामेश्वर और मोतीलाल पड़ोसी है। तीन महीने पहले एक एक्सीडेंट को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार शाम को दोनों का परिवार एक कपड़े की दुकान पर पहुंच गया। यहां एक्सीडेंट को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। इस पर रविवार रात दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। गांव वालों ने जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया।
सोमवार सुबह एक बार फिर से हीरालाल योगी और रामेश्वर-मोतीलाल का परिवार आमने-सामने हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच जमकर पथराव होने लगा। रामेश्वर और मोतीलाल के परिवार की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हीरालाल योगी और अलका (20) पत्नी दीपराम योगी घायल हो गए। इन्हें मुंडावर हॉस्पिटल लाया गया, जहां इनकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग में परिवार के तीन लोग भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हीरालााल योगी के बेटे संतराम का तीन महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था और इस हादसे में उसकी मौत हो गई थी। परिवार का आरोप था कि रामेश्वर व मोतीलाल के परिवार ने उसकी हत्या कर मार डाला और इसके बाद मामला भी दर्ज करवाया। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

Related posts

दिल्ली में स्नैचर का तांडव: मायापुरी में एएसआई को मार डाला, एक को बंधक बनाया

cradmin

इनामी डकैत केशव गुर्जर की राजस्थान पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

cradmin

पांडेसरा में घर में सो रहा परिवार सुबह उठा ही नही, गैस लीकेज से 4 लोग दम घुटने से हुए बेहोश और 14 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

cradmin

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News