क्राइम रिपोर्टर। सूरत
पांडेसरा के वडोद गाम से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। पांडेसरा में घर में सो रहा परिवार सुबह उठा ही नहीं। पड़ोसियों द्वारा दरवाजा तोड़कर सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। जिसमें से 14 साल की लड़की की मौत गैस लीकेज से दम घुटने से हो गई। अन्य चार लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया है। वडोद गांव में परिवार सो रहा था। उसी दौरान गैस लीकेज होने से पूरा परिवार बेहोश हो गया। घर में रह रही महिला घर का काम करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाती थी। पर वह सुबह नहीं उठने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पर महिला ने दरवाजा नहीं खोला। जिससे पड़ोसियों को शंका हुई कि महिला क्यों नहीं उठ रही और अंदर से कोई आवाज क्यों नहीं आ रही। जिससे उन्होंने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ते हैं उन्होंने देखा कि महिला सहित उसके चार बच्चे बेहोश पड़े हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सभी को बाहर निकाला और सभी को होश में लाने की कोशिश की फिर सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां महिला की 14 साल की लड़की को मृत घोषित कर दिया गया और 3 बच्चे और महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया।
दम घुटने से १४ साल की अंजलि की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा के वडोद गांव के शास्त्री नगर में रहने वाले ३२ वर्षीय मुनीकान्त यादव कलर टैक्स का काम करते हैं। शनिवार को रात को नाइट ड्यूटी करने के लिए वह सचिन गए थे। जिसके बाद रात को उनके पत्नी और उनके चार बच्चे घर में सो गए थे। इसी दौरान गैस की पाइप ढीली होने के कारण घर में गैस लीक होने लगा। फिर सुबह तक गैस लीक होने से घर में मौजूद सभी लोग गैस से दम घुटने से बेहोश हो गए थे। सुबह पड़ोसियों ने जब देखा कि मुनीकान्त की पत्नी संगीता बहन रोजाना की तरह सुबह घर का काम करने के लिए नहीं उठी तब उन्हें शंका हुई जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया फिर भी कोई आवाज नहीं आया और किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया दरवाजा तोड़ने के बाद उन्होंने सभी लोगों को बाहर निकाला और दो 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इसी दौरान ड्यूटी पर के डॉक्टर ने 14 साल की अंजलि को मृत घोषित कर दिया और अन्य परिवारों के लोग का इलाज सिविल में चल रहा है।
गैस की पाइप ढीली थी जिससे लीकेज हुई
मुनिकान्त यादव के पडोसी रामप्रसाद ने बताया की मुनिकान्त की पत्नी संगीता बेन रोज सुबह ५ बजे उठ जाती थी और अपना घर का काम करती थी। पर रविवार सुबह जब हम उठे तो उनका दरवाजा बंद था। फिर मैंने मेरे बेटे को भेजा दरवाजा खटखटाने के लिए। इसके बाद उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर कोई आवाज नहीं आई। फिर बच्चे ने मुझे कहा की पापा अंदर से गैस की बदबू आ रही है। इसके बाद हमें शंका हुई फिर हमने खिड़की से देखा तब सिलिंडर से सफ़ेद सफ़ेद कुछ निकल रहा था। फिर हम तीन लोगो ने मिलकर तुरंत दरवाजा तोड़ा और संगिताबें और उनके ४ बच्चो को बहार निकला। हमने सभी के पेअर रगड़े जिससे सभी धीरे धीरे होश में आने लगे पर १४ साल की अंजलि होश में नहीं आई। फिर हमने २ एम्बुलेंस को बुलाया। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। गैस की पाइप ढीली होने से गैस लीक हो रही थी ऐसा संगीता बेन का कहना है।