मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठी युवा सावन कन्नौजिया को नवाजा गया “शहीद भगत सिंह प्रतिभा पुरस्कार” से।

 

 

उ• प्र• के जिला गाजियाबाद की एक सामाजिक संस्था – हम मानवतावादी लोग ट्रस्ट ने हाल हीं में सामाजिक कार्य कर रहे लोगों को, खासकर युवाओं को सम्मानित किया है। समाज उत्थान में लगे कई डाक्टर, शिक्षक, युवाओं को पुरस्कार देकर उनके कार्यों को‌ संस्था ने सराहा है। इसी क्रम में मेरठी युवा पर्यावरणविद् सावन कन्नौजिया को भी संस्था ने “शहीद भगत सिंह प्रतिभा पुरस्कार” से नवाजा है, सावन को यह पुरस्कार उनके द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए दिया गया है। बताते चलें कि सावन कन्नौजिया अपनी नवीं कक्षा से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं। 2015 में अपने स्कूली मित्रों के साथ मिलकर एक युवा संगठन ‘एनवायरमेंट क्लब’ गठित कर वे युवाओं को पर्यावरण के प्रति जोड़ उन्हें उनके पर्यावरणीय दायित्वों का बोध करा रहे हैं। वर्तमान में सावन चौ• चरण सिंह विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के छात्र हैं और वे निरंतर पर्यावरण बचाने हेतु वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर लोगों को‌ जागरूक कर रहे हैं। सावन ने‌ अपने सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता नीरज व विमला को व अपने परम मित्र प्रतीक शर्मा को दिया है। सावन ने‌ कहा कि परिवारजन व मित्र की मदद और उत्साहवर्धन करने की वजह से ही वे कार्य कर रहे हैं और कहा कि मैं पर्यावरण संरक्षण एवं धरा के संवर्धन हेतु संकल्पित हूं व इसी ध्येय के साथ कार्य करता रहूंगा। क्लब के सदस्यों व शहर के वरिष्ठ नागरिकों से उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई मिल रही है।

 

 

Related posts

भारतीय सेना के शौर्य से पाकिस्तान हुआ था पस्त – कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल

Ankit Gupta

जिलाधिकारी से की अधिशासी अभियंता( निर्माण) नीना सिंह की शिकायत

निराश्रित गौवंश आवारा घूमता हुआ नजर नहीं आना चाहिए-नोडल अधिकारी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News