मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

मेरठ-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक के नेतृत्व में भाजपा के मेरठ महानगर महिला मोर्चा ने 21 कोरोना योद्धा महिलाओ का सम्मान किया।

जिन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए कोरोना काल में अपने कर्म का पालन किया और सेवा ही धर्म है की मिसाल हम सब के आगे पेश की। ये हर एक महिला अपने अपने क्षेत्र में एक योद्धा की तरह समाज के बीच अपने कर्तव्यों पर डटी रही इसके लिए नारी जाति गर्वित है।
इस कार्यक्रम में अथिति महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ,महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी मुख्य वक्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वॉरियर  , एम एल सी सरोजनी अग्रवाल  , दक्षिण विधानसभा विधायक सोमेंद्र तोमर, महानगर महामंत्री महेश बाली, क्षेत्रीय संयोजिका नीता गुप्ता , महिला मोर्चा की निवर्तमान अध्यक्ष उमा  उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक  ने की। मंच संचालन रजनी कुशवाह ने किया। महिला दिवस के सुअवसर पर भाजपा की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया जिसमें पूर्व विधायिका शशि मित्तल  ,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनीता जैन ,एवम उषा गोस्वामी  ,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष भाजपा वर्तमान में नॉमिनेटेड पार्षद हेमा पंत  ,समर्पित कार्यकर्ता निर्मला लोधी एवं नीलम पाठक, प्रवेश त्यागी रही।

साथ ही कोरोना योद्धा बहने भी सम्मानित हुई जिसमे मीडिया से संगीता श्रीवास्तव, हिमा अग्रवाल, पारुल विष्णुवर्धन, स्वाति ,पारुल सिंघल ,शालू अग्रवाल ।
चिकित्सा क्षेत्र से डाक्टर शिखा,डॉक्टर प्रीति सिंह ।
शिक्षा क्षेत्र से नीरा गोयल ,डॉक्टर मृदुला शर्मा ।
समाज सेविका सौरभ गुप्ता, शैल गुप्ता ,डॉक्टर अदिति चंद्रा , खुशबू ,सारिका एस आई ,डिंपल अनम, रविता आशा बहु ,सोनू मालिक निरीक्षक ,ज्योति वंशीवल नर्स, इंदुबाला शर्मा स्टाफ ऑफिसर ,मोनिका अनम, अंजू गुप्ता आशा बहु ,अनिता आंगनबाड़ी महिला का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान हुआ।

Related posts

कृषि विश्वविद्यालय मैं आज फिलीपींस के वैज्ञानिकों ने किया भ्रमण

Ankit Gupta

बिजली कटौती से परेशान सपा नेता ने लोगो के साथ बिजली घर पर दिया धरना

मेरठ में 28 फरवरी को होगी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महा किसान रैली :- संजय सिंह

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News