मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सेंट जेम्स स्कूल में दो दिवसीय एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी आयोजित

कंकरखेडा। सुभाषपुरी स्थित सेंट जेम्स स्कूल में दो दिवसीय ’एक्सीलेंस अवार्ड’ सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्री नर्सरी से कक्षा 3 तक के बहुमुखी प्रतिभा वाले छात्रों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कक्षा 4 से कक्षा 10 तक के छात्रों को अवार्ड दिया गया। 19 फरवरी को सेन्ट जेम्स स्कूल के डीजी हॉल में ’एक्सीलेंस सेरेमनी’ के कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रधानाचार्य डा नवीन सिंह व हेड मिस्ट्रेस अर्पणा सिंह ने मुख्य अतिथिगणों में पास्टर अभिषेक डनियल मसीह, नितिन तोमर (प्रधानाचार्य जेपीएस ग्लोबल एकेडेमी हापुड), लॉरेन्स (प्रधानाचार्य बेथेस्डा क्रिश्चन अकादमी हापुड़), अमित सिंह, मार्था शालिनी सिंह प्रधानाचार्या सेन्ट जेम्स चर्च स्कूल का पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर स्वागत किया। सभी अतिथिगणों के साथ प्रधानाचार्य डा नवीन सिंह व हैड मिस्ट्रेस अर्पणा सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया। अमित सिंह ने प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। फिर स्क्रीन पर किंडर गार्डन के नन्हें -मुन्ने बच्चों का नृत्य प्रदर्शित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाले प्री नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कक्षा नौ, दस के छात्रों ने ’सफलता’ विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। छात्रों द्वारा ’यू आर माई स्टै्रथ’ नामक समूह गान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कक्षा 1 से 3 तक के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डा नवीन सिंह ने विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रजन्टेशन में विद्यालय में होने वाले सभी सांस्कृति कार्यक्रम व गतिविधियों को स्क्रीन पर दर्शाया गया। मुख्य अतिथि नितिन तोमर ने अपने सन्देश में सभी होनहार छात्रों को बधाई दी। लॉरेन्स ने अपने सन्देश में बताया गया कि स्कूल इन्सानों द्वारा बनाई गयी संस्था नहीं बल्कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक वरदान है। प्रधानाचार्य डा नवीन सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही अच्छे परिणाम निकलते है। कार्यक्रम को सफल बनानें में कोर्डिनेटर सिम्मी सब्बरवाल, नीतू वर्मा, सुरभि मित्तल, विनीता त्यागी, किरण गुप्ता, इन्दू चिब, मनु गोस्वामी, सोनिया रावत, सरिता त्यागी, रंजना शर्मा, प्रतिभा कौशिक, रीना पॉल, वीनू उप्पल व मनोज बिष्ट, सुमित कुमार, विनोद कुमार, ईमैनुवल व अक्षय खन्ना का पूर्ण सहयोग रहा है।

Related posts

मेरठ कोरोना अपडेट

Mrtdarpan@gmail.com

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का आयोजन बेगमपुल पर किया गया

शोभित विश्वविद्यालय के छात्र बना रहे है मोबाइल ऐप

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News