नस्ल, धर्म, लिंग, जातीय एवं सामाजिक भेदभाव, राष्ट्र विकास में सबसे बड़ा अवरोधक- डॉ0 सुधीर गिरि
मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस’’ पर शिक्षा ही समानता एवं सामाजिक न्याय की धुरी विषय पर एकदिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का उददेश्य वैश्विक स्तर पर फैली कुरीतियो, रंगभेद, नस्लभेद, लिंगभेद, जातिवाद, धर्मवाद को मिटाकर पूरे विश्व में समानता, एकता, एवं शान्ति व भाईचारे का संदेश स्थापित करना है। केवल शिक्षा द्वारा ही इन कुरीतियों से लडकर एक मजबूत राष्ट्र/विश्व का निर्माण सम्भव है। सेमीनार को प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डे, डॉ0 ऐना ब्राउन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त कुलसचिव डॉ0 राजेश सिंह, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, नेहा बंगा, दिव्या दिनेशन, अफजल खान, नूर मौहम्मद, कुलदीप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।