मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भव्य स्वागत के लिए वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, चेन्नई आकर बहुत खुश हूं। आप लोगों के स्वागत से अभिभूत हूं। यहां पर भी पीएम मोदी ने इस समय देश में सबसे अधिक चर्चा में चल रहे किसान आंदोलन पर बात की। उन्होंने कहा कि, चेन्नई के किसानों ने काफ अच्छा काम किया है।

 

 

पीएम ने अपने संबोधन में बोलते हुए पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। सुरक्षा बलों की वीरता हमें हमेशा याद रहेगी। बता दें आज देश पुलवामा में शहीद 40 CRPF जवानों की दूसरी बरसी मन रहा है। इस दौरान पीएम ने कई परियोजनाओं का जिक्र किया और जल संचयन के लिए वहां के लोगों को धन्यवाद कहा।

 

 

 

 

पीएम ने कहा कि, परियोजनाएं प्रगति का प्रतीक हैं। परियोजनाओं से तमिलनाडु का विकास होगा। जल संचयन के लिए किसानों का धन्यवाद। पीएम ने आगे कहा कि आज पानी को बचाने की बेहद आवश्यकता है। यहां पुरानी सिंचाई परियोजनाओं का आधुनिकीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि, अनाज उत्पादन में चेन्नई के किसानों की अहम् भूमिका है।

Related posts

अब इस प्रदेश में 15 मई तक के लिए लगा लॉकडाउन

जयपुर में भूकंप के झटके,3.8 की तीव्रता से दहला जयपुर

Ankit Gupta

केंद्र सरकार ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइंस

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News