मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

रालोद कार्यकर्ताओ ने गिनाए चौ अजित सिंह के कार्य

बिनौली-  रालोद कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन उनके द्वारा कराए गए कार्यों का गुणगान कर मनाया।

जिवाना के गुरुकुल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने केंद्र सरकार में मंत्री पदों पर रहते हुए किसान मजदूर व्यापारी सहित हर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। किसानों के हकों के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई। उन्होंने हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियो को आगे बढाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम सब उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान चौधरी अजित सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों के पत्रक वितरित किये गए तथा जनपद के हर गांव में इन पत्रकों का वितरण कराने की भी जिममेदारी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को दी गयी। पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, बीरपाल राठी, धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र मलिक, लेखराज सिंह, सुबोध राणा, रविंद्र हट्टी, अशोक धामा, सतबीर सिंह, सचिन पंडित, सागर तोमर, राजू तोमर सिरसली, वीरसिंह प्रधान, ब्रजमोहन शास्त्री, बच्चू सिंह राणा, सत्यवीर राठी, उपेंद्र तोमर, सुधीर रंछाड़, धर्मपाल फौजी, विश्वपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

बीजापुर में शहीद हुये वीर जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

अंशु अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर मिली प्रदेश अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी

Ankit Gupta

भगवान चंद्रप्रभ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया बिनौली। 

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News