मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

ठंड से बचाने के लिए गरीब लोगों को बांटे कंबल

बागपत। विपुल जैन

समाज सेवी संस्था पंख हौसलो की उड़ान के कार्यकर्ताओ ने सड़क पर खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा एवं असहाय लोगों को कंबल बांटे।

पंख होसलों की उड़ान की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि हमारे देश में एक वर्ग ऐसा भी है, जो सड़कों पर खुले आसमान के नीचे इस कड़कड़ाती ठंड में सोते हैं और उन्हें कोई भी देखने वाला नहीं है। ऐसे लोगों के लिए उनकी संस्था एक मुहिम के द्वारा रोजाना रात्रि में निकलेगी और जहां भी इस प्रकार के जरूरतमंद व्यक्ति संस्था के लोगों को दिखाई देंगे वहाँ संस्था उनके लिए गर्म कंबल व अलाव के लिए लकड़ी का प्रबंध करने का कार्य करेगी। पंख की अध्यक्षा ने यह भी बताया कि उनकी संस्था 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक इस मुहिम को चलाएगी। कंबल वितरण में संस्था के सदस्य चारुल शर्मा, नीलम राजपूत, चेतन, प्रमोद, राहुल, सचिन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related posts

चौरी चौरा महोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

Mrtdarpan@gmail.com

ब्रहमचारियो ने किया यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन

बालिका सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन  कार्यक्रम शुरू 

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News