मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

किसानों को बिचौलियों से निजात दिलाएगा कृषि विधेयक- सोमेन्द्र तोमर

सोमेन्द्र तोमर ने कृषि विधेयक के बारे में किसानों को किया जागरूक

जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत किसान चौपाल का हुआ आयोजन

मेरठ-केन्द्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि विधेयक को लेकर मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने गुरुवार को ग्राम महरौली में जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित किसान चौपाल में भाग लेकर किसानों को कृषि विधेयक के प्रति जागरूक किया। किसानों को सम्बोधित करते हुए विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि सुधार बिल जो पिछले दिनों पारित किया है, इससे किसानों को लाभ पहुंचेगा। अब अपना अनाज वे कही भी बेच कर मुनाफा कमा सकते हैं। बिचौलियों से भी उन्हें निजात मिलेगी। काग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है। तभी वे इसका विरोध कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को भलीभांति जानती और उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ही केंद्र ने कृषि बिल पास किया है। उत्पादन कर्ताऔर उपभोक्ताओं के बीच से बिचौलियों को हटाए जाने से किसानों को फसलों का उचित दाम मिलेगा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर मेरठ देहात मण्डल प्रभारी एवं भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, महामंत्री सचिन त्यागी, राहुल गुर्जर, नरेन्द्र विकल, किसान मोर्चा से हर्षपाल, धर्मेन्द्र शर्मा, वेदपाल कश्यप, मनोज शर्मा गावड़ी, गंगाराम प्रधान, राजबीर सिंह, सुरेश चंद, रघुराज, जयकार, रणवीर, मुनेंद्र, सुभाष, मनबीर, प्रेम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, श्री भगवान, आजाद पाल, विक्की प्रधान, नीतू गुर्जर, कालू मास्टर, ब्रह्मसिंह पूर्व प्रधान, छिद्दा राम शर्मा, रफल सिंह, गजराज फ़ौजी आदि मौजूद रहे।

Related posts

व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन  रविकांत गर्ग पहुचे मेरठ

अपना लहू देकर देश को आजाद कराने वाले महान क्रांतिकारी का देश सदैव ऋणी रहेगा- डॉ0 सुधीर गिरि,

मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए आयोग ने किये प्रेेक्षक तैनात

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News