मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्लीराष्ट्रीय

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गंगा और यमुना का भी बढ़ा जलस्तर

 

पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार को बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बुधवार को तेज से बहुत तेज वर्षा होने की आशंका है। उधर दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिण अंदरूनी और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र तेलंगाना तथा ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत में भी बृहस्पतिवार तक ऑरेंज एलर्ट जारी रहेगा।

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

उधर, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में अगले तीन से चार दिन तेज से बहुत तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में अधिक नमी और अधिक तापमान बने रहने की आशा है। दिल्‍ली में आज रात हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस बीच, दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर-205.33 मीटर पहुंच गई है। नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्‍ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति होने की चिंता बनी हुई है। इस वर्ष 13 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर सबसे अधिक 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।

हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा

वहीं एक सप्ताह के बाद सोमवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया। सोमवार शाम 7 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने से जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं

Related posts

कोरोना: ब्राजील को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत,

*शोभित विश्वविद्यालय में हेपेटाइटिस जागरूकता पर ई वेबीनार*

कोरोना पर देश में हालात बेकाबू, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया प्रोटोकॉल

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News