पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कमिश्नरी चौराहे स्थित सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तत्पश्चात माल्यार्पण किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा देश के महान क्रांतिकारी थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के चलते, अंग्रेज़ों के खिलाफ उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया । उनके द्वारा जय हिन्द का नारा प्रचलित किया गया। देश की आजादी में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान है, उनका देश प्रेम हम सभी के लिए प्रेरणा है। युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाने की आवश्यकता है।
समाजसेवी विपुल सिंघल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरित होकर देशवासियों को देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
संस्था सदस्यों द्वारा नेताजी की प्रतिमा व उसके आस पास पार्क में सफाई अभियान कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, आर के गोयल, प्रिंस अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।