नेताजी सुभाष जन्मदिवस समारोह समिति मेरठ द्वारा नेताजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्यारे लाल शर्मा स्मारक भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
सभी मौजूद कवि व अतिथिगण ने नेताजी व भारत माँ के चित्र पर फूल अर्पित कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय गुप्ता वासु ऑटो ने की व संचालन कवि हरि ओम पंवार ने किया।
सर्वप्रथम कवियत्री कोमल रस्तोगी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना व आओ विश्व पटल पर हम फिर विश्व गुरु बन जाएं कविता से पाठ प्रारम्भ किया गया।
कवि सुमनेश सुमन ने देशद्रोह व आतंकवाद को कही ज़िंदा न छोड़ेंगे कविता से सभागार राष्ट्रभक्ति में लील कर दिया।
कवि दिनेश गघुवंशी ने भारत की संस्कृति व संस्कारो पर कविता पाठ किया। बड़े लोगो की औलाद कैंडल मार्च करती हैं, जो प्राण देते है वो बेटे है किसानों के।
इस मौके पर बी एन पराशर, अरुण जिंदल, श्याम मोहन गुप्ता, डॉ संजय गुप्ता, डॉ संदीप गर्ग, सुनील गुप्ता, विपुल सिंघल, कवि ईश्वर चंद गंभीर, बीना वाधवा, अशोक अग्रवाल , आर के भटनागर, नीता गुप्ता, संदीप रेवड़ी, कैप्टेन डी डी शर्मा, शुभम रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।