मेरठ दर्पण
Breaking News
धार्मिक

गरुण पुराण के अनुसार इन लोगो से दया या प्यार दिखाया तो झेलना पड़ेगा सिर्फ कष्ट

सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। ये ऐसा पुराण है जिसमें लिखी गई बातों का वर्णन स्वयं भगवान नारायण ने किया है. गरुड़ पुराण में जीवन जीने के नीति और नियम के बारे में बताया गया है। गरुण पुराण के अनुसार इन लोगों के साथ दया भाव रखने पर खुद का ही नुकसान होता है।

आलसी व्यक्ति : वैसे व्यक्ति जो काम को लेकर लापरवाह होते हैं अथवा हर काम को कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। ऐसे लोगों पर कभी भी दया और प्रेम नहीं दिखाना चाहिए। उनके साथ हमेशा कठोर बनकर रहना चाहिए। दरअसल ऐसे लोगों के साथ दया और प्रेम का भाव रखने से वे काम में ढिलाई करने लगेंगे।

नौकर : नौकर के साथ प्रेम-पूर्वक या नम्र व्यवहार रखने परे वह दोस्त की तरह व्यवहार करने लगेगा। ऐसे में वह अपमान भी कर सकता है। साथ ही आज्ञा की अवहेलना भी कर सकता है। इसलिए नौकर के साथ हमेशा सख्त रहना चाहिए।

महिला : महिला को घर का आधार माना जाता है। महिला अगर चाहे तो घर को स्वर्ग बना दे और चाहे तो घर को बर्बाद कर दे। ऐसे में अगर चाहते हैं कि घर की महिला एकजुट होकर रहे तो उनसे व्यवहार में थोड़ी सख्ती जरूर बरतें। अगर हमेशा उनके साथ प्यार से पेश आएंगे तो समय आने पर वे आपको अपने हिसाब से डील करने लगेंगी। संभव है मनमानी भी करने लगे।

क्रोधी व्यक्ति : जिन लोगों का स्वभाव काफी गुस्सैल है, उससे यदि आप बहुत शालीन भाषा में बात करेंगे तो वो आपको बहुत कमजोर समझेंगे और आपको दबाने की कोशिश करेंगे। इसलिए बुरे व्यक्ति और उग्र स्वभाव के व्यक्ति के साथ आपको भी कठोरता के साथ ही पेश आना चाहिए। उन पर दया भाव और प्यार नहीं दिखाना चाहिए।

Related posts

भोले बाबा को करना है प्रसन्न तो सावन के महीने में जरूर ले आए इन वस्तुओं को घर

Ankit Gupta

शुक्रवार के दिन करे ये उपाय,जल्द बदलेगी किस्मत होगी धन धान्य की वर्षा

Ankit Gupta

चाणक्य नीति : किस स्वभाव के व्यक्ति को किस प्रकार से अपने वश में करे

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News