मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

आज शाम को थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 फरवरी को होगा मतदान

 

 

 

 

मेरठ। विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण का मतदान होने का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आज सभी दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और सपा के साथ ही कई सीटों पर बसपा भी अच्छी स्थिति में मानी जा रही है। तीसरे चरण के लिए यूपी की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही तीसरे चरण की मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। तीसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पोलिंग बूथों और कर्मचारियों की तैनाती के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी और सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। इस तीसरे चरण के मतदान में इटावा और कानपुर के अलावा अवध के कुछ जिलों में भी मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण और दूसरे चरण का चुनाव का पड़ाव समाप्त करते हुए अब बुदेलखंड,अवध और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में मतदान का तीसरा पड़ाव पहुंचा है। इस तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री के बीच करहल सीट पर कांटे की टक्कर है। मैनपुरी जिले की इस करहल सीट पर अखिलेश यादव के सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल कड़ी चुनौती के साथ मैदान में हैं। तीसरे चरण में करहल का मुकाबला काफी रोचक होगा। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। सपा या भाजपा इस सीट पर कोई भी मौका या कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Related posts

एक वर्ष बाद नए नियमों के साथ स्कूल पहुंचे बच्चे, दिखा नया उत्साह

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 30,594 नए संक्रमित, 129 लोगों की मौत

लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा सजीव प्रसारण

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News