मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठ जिला बार चुनाव का परिणाम घोषित

 

विक्रम सिंह तोमर अध्‍यक्ष, प्रवीण कुमार सुधार महामंत्री बने

 

मेरठ-जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2021-22 की प्रबंध समिति की मतगणना में आये परिणामों में विक्रम सिंह तोमर पैनल ने बाजी मारी है। महामंत्री पद को छोडकर बाकी सभी पदों पर विक्रम पैनल विजयी रहा है। विक्रम सिंह तोमर 370 मत और महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार 355 मत लेकर विजयी हुए है।
मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के महात्‍मा गांधी सभागार में कुल 851 सदस्‍यों में से 729 सदस्‍यों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। बुद्धवार की सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। जो बीच-बीच में हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बाधित भी रही। चुनावी परिणाम देर शाम लगभग 7.30 बजे सामने आये। जिसके अनुसार अध्‍यक्ष पद पर विक्रम सिंह तोमर, महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार सुधार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार त्‍यागी, उपाध्यक्ष पद पर पराग ऐरन, कोषाध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर सनी लटवाल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय मौहम्‍मद शोएब अहमद, संयुक्त सचिव प्रशासन पर श्रीमती सरलेश भारद्वाज विजयी रहे है। मतगणना के दौरान 19 बैलेट पेपर निरस्‍त हुए। उम्‍मीदवारों को इस प्रकार वोट मिली।

यह हैं चुनाव मैदान में

अध्‍यक्ष

विक्रम सिंह तोमर – 370
अरविन्‍द कुमार शर्मा – 323

महामंत्री

प्रवीण कुमार सुधार – 355

अमित राणा – 343

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अनिल कुमार त्‍यागी – 359

परवीन कुमार चौहान – 312

उपाध्यक्ष

पराग ऐरन – 390

महकार सिंह मावी – 296

कोषाध्यक्ष

आशीष शर्मा – 393

विक्रान्‍त त्‍यागी – 295

संयुक्त सचिव प्रकाशन

सनी लटवाल – 397

असद राणा – 282

संयुक्त सचिव पुस्तकालय

मौहम्‍मद शोएब अहमद – 364

इरशाद अहमद – 306

संयुक्त सचिव प्रशासन

सरलेश भारद्वाज – 375

सोनिया अनेजा – 313

Related posts

प्रेक्षक सिवालखास ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

निजी चिकित्सालयों में कोविड़ उपचार हेतु शासन ने दरें की निर्धारित-जिलाधिकारी

मार्च में चार दिन बैंकों में लटकेगा ताला, हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News