मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई चंद्र प्रभु भगवान की रथ यात्रा

 

बागपत। विपुल जैन

बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर पर तूलिका 105 श्री अक्षतमति माताजी के पावन सानिध्य में एवं ब्रहमचारी प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में चंद्र प्रभु भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

सर्वप्रथम सुबह के समय कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार जैन जींद हरियाणा का मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवंधर कुमार जैन ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने आचार्य शांतिसागर जी क्षाणी महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा जैन एकता मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने
आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण तथा जैन एकता मंच के संरक्षक अमित जैन टटीरी ने आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया। विक्की एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात रथ यात्रा की बोलियां प्रारंभ हुई। सौधर्म की बोली प्रदीप जैन अर्पित जैन बुढाना वाले,
सारथी की बोली रजनीश जैन राजीव जैन मोदीनगर, कुबेर इंद्र की बोली प्रेमचंद जैन प्रवीण कुमार जैन बरनावा वाले, ईशान इंद्र की बोली जितेंद्र कुमार जैन अरुण कुमार जैन कैलाश नगर दिल्ली, महेंद्र इन्द्र की बोली, विनेश कुमार अशोक कुमार जैन हर्रा वालों के नाम छूटी। संचालन महामंत्री पंकज जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर विनेश जैन, संदीप जैन, आलोक जैन, अरुण जैन, विनोद जैन, मयंक मित्तल बागपत, संजीव जैन उर्फ चिंटू बागपत, कमल जैन बागपत आदि थे।

Related posts

आज की अपडेट

दो दिवसीय ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में कीर्ति गुप्ता को प्रथम स्थान

Mrtdarpan@gmail.com

मां अंबा कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का हुआ उद्घाटन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News