मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वेंक्टेश्वरा में एक माह चलने वाले ’’स्वास्थय मेले’’ का शुभारम्भ

-हम सस्ती एवं विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाऐं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- डाॅ0 सुधीर गिरी

मेरठ/गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वेंक्टेश्वरा समूह के 750 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल ’’विम्स’’ में ’’वेंक्टेश्वरा स्वास्थय मेले’’ का शुभारम्भ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस स्वास्थय मेले में विभिन्न प्रकार की सर्जरी (हडडियो, आंतो, पित्त की थैली, हर्निया, किडनी/गुर्दे की पथरी अपैन्डिक्स, विभिन्न कैन्सरस व नाॅन कैन्सरस गांठे (लाईपोमा), आंखों के आॅपरेशन, अन्य सभी प्रकार के उपचार एवं जाँच सुविधाऐ उत्तर भारत में सबसे कम दरो पर की जायेगी। इसी कडी में कल दूरबीन विधि से हुए विभिन्न जटिल आपरेशन के नौ मरीजों को रिकार्ड समय में ठीक कर उनकी सकुशल घर वापसी करायी गयी।
वेंक्टेश्वरा स्वास्थय मेले’’ का शुभारम्भ विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के एडमिन ब्लाॅक में समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति डाॅ0 पी0के0 भारती, डीन एकेडेमिक (मेडिकल) संजीव भट्, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 ए0एस0 ठाकुर एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 इकराम इलाही ने फीटा काटकर किया।
एक माह तक चलने वाले इस ’’वेंक्टेश्वरा स्वास्थय मेले’’ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 इकराम इलाही ने बताया कि इस स्वास्थय मेले में फ्री ओ0पी0डी0 सेवाओ के साथ-2 विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े आॅपरेशन विदेशी मशीनो द्वारा उत्तर भारत में सबसे कम दरो पर किये जायेगे। इसके अलावा रक्त जांच, बलगम, मल, मूत्र, वीर्य जांच, सभी प्रकार के एक्स रे, अल्ट्रासाउण्ड, सी0टी0 स्केन आदि भी न्यूनतम दरो पर उपलब्ध रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग एक माह तक सबसे सस्ती विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाओ का लाभ ले सकते है। इस अवसर पर कुलपति डाॅ0 पी0के0 भारती, डाॅ0 ए0एस0 ठाकुर, डाॅ0 सुभाष मिश्रा, डाॅ0 अयूब, डाॅ0 गोपाल वर्मा, अरूण गोस्वामी, साकेत बर्मन, शैलेन्द्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस

सोमेन्द्र तोमर ने कृषि विधेयक के बारे में किसानों को किया जागरूक

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में किया टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News