मेरठ-मेरठ में एक बार फिर से बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया। ज्वेल्स शो रूम में घुसे युवक ने दुसाहस दिखाते हुए भीड़ भरे बाजार के बीच 5 लाख रुपये की कीमत की सोने की अंगुठियों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। ज्वेल्स शोरूम के बाहर बदमाश का एक दूसरा साथी बाइक पर अलर्ट था। युवक जैसे ही शोरूम से बाहर निकला वैसे ही उसके साथी ने बाइक स्टार्ट की और भरे बाजार के बीच दोनों ओझल हो गए।
घटना थाना नौचंदी क्षेत्र के पॉश बाजार सेंट्रल मार्किट की है। इस बाजार के चारों ओर पुलिस की फैंटम गस्त करती रहती हैं। इतना ही नहीं खुद एसओ नौचंदी भी कई कई राउंड बाजार के मार देते है। उसके बाद भी लूट की ये घटना कही न कही पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। सेंट्रल मार्केट में राज ज्वेल्स के नाम से सोने चांदी के जेवर का बड़ा शोरूम है। इस शो रूम में आज आज एक युवक अंगूठी खरीदने के बहाने से आया। युवक ने इस दौरान काफी डिजाइन की अंगूठी देखी। इसके बाद युवक अंगुठियों से भरा एक डिब्बा लेकर तेजी से बाहर भाग गया। जब तक शो रूम मालिक कुछ समझ पाता युवक बाइक पर बैठ कर आंखों से ओझल हो गया।
बाजार में दिन दहाड़े लूट की इस घटना से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुँची थाना पुलिस को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शो रूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।ब्रेकिंग मेरठ के सेंटर मार्केट में राज ज्वेल्स के यहा दिन दहाड़े युवक सोने के जेवर लेकर भागा।
घटना की सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता,नीरज त्यागी,सुधांशु जी महाराज आदि व्यापारी नेता मोके पर पहुँचे।