मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

मेरठ में चाकू से गोदकर महिला की हत्या

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के गांव कलंजरी में उस समय हड़कंप मच गया। जब घर में अकेली महिला का लहूलुहान शव घर के आंगन में पड़ा मिला। महिला की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घर का आंगन पूरी तरह से खून से सना हुआ था। हत्यारोपी के पैरों में भी महिला का खून लगा जिसके निशान बाहर दरवाजे तक थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कलंजरी गांव निवासी राजू शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी कुमोद घर में अकेली थी। राजू सुबह ही खेत पर पानी देने चला गया था। वह और उसका भाई दोनों खेत पर फसल को पानी दे रहे थे। इसी बीच दिन में 11 बजे के आसपास राजू का छोटा भाई दीपक खेत से घर पर नाश्ता लेेने के लिए आया। घर का दरवाजा खोलने पर दीपक ने देखा उसकी भाभी कुमोद घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। मृतक महिला की गर्दन में चाकू का निशान था। घर का अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर दीपक के होश उड़ गए। उसकी चींख निकल गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आंगन में खून और खून से सने पैरों के निशान हत्या की कहानी कह रहे थे। खून से सने पैरों के निशान उसके घर के दरवाजे तक थे। उसके बाद खून के पैरों के निशान गायब थे। इसका मतलब हत्यारोपी पैरों में लगे खून को साफ करके ही आगे भागा है। गांव में महिला की हत्या की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गांव में हत्या से दहशत का माहौल है।

Related posts

नोडल अधिकारी ने किया थाना सदर का निरीक्षण, दिये आवष्यक दिशा-निर्देश

राज्यपाल ने किया 10 आंगनबाडी कार्यकर्त्रियो को किया किट का वितरण

Ankit Gupta

एमआईईटी का इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन से हुआ एमओयू साइन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News