मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

टोल कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने कुचला,परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

मेरठ- सिवाया टोल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे लावड़ निवासी युवक को मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर युवक के शरीर के अंगों के कई हिस्से बिखर गए। शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला।

घटना देर रात की है। टोल पर ड्यूटी करने वाले लावड़ कस्बा निवासी बंटी पुत्र चरण सिंह देर रात ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के टायरों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। युवक की मौत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाने के लिए पंचनामा भरा ही था की युवक के मौत की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची। वहा आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

हादसा के बाद सड़क पर लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। जिसके बाद कुछ संदिग्ध नंबरों के वाहन के आधार क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई गई। एसपी देहात ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।हादसे के बाद पुलिस हंगामा करता रहे ग्रामीणों को समझने में जुटी रही। समाचार लिखे जाने थाने मै मामला दर्ज नहीं हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि हादसा स्थल पर अज्ञात वाहन के दो टायर के घसीटने के निशान मिले है, जिससे ऐसा लगता है कि वाहन दो टायरों वाला था।

Related posts

मेरठ में दस दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

मेरठ के सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या

कांवड यात्रा को भव्यता प्रदान करने हेतु हैलीकाॅपटर द्वारा की जायेगी पुष्प वर्षा- अपर मुख्य सचिव गृह

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News