मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले कार्यकर्ता- विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल

मेरठ- कंकरखेड़ा स्थित एक विवाह मंडप में कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल कंकरखेड़ा मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम मिले। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल की वजह से पिछले कई महीनों से कंकरखेड़ा मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सामूहिक रूप से मिलना नहीं हो रहा था जो कि आज संभव हुआ। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में चलने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान जो कि 15 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है उसमें सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें क्योंकि हम ही वह पीढ़ी हैं जो सैकड़ों वर्षो बाद श्री राम जी के भव्य मंदिर के निर्माण को होते देखने जा रही है। यह भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से एवं लाखों लोगों के बलिदान के बाद करोड़ों लोगों की आस्था से ही सिद्ध हुआ है। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर विधायक की अपील का समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जयचंद वर्मा ने की एवं संचालन युवा मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर मंत्री ज्योति वाल्मीकि,महानगर मंत्री अंकुर ठाकुर, अशोक भाटिया, मंडल अध्यक्ष जयवीर राणा, विशाल कनौजिया, अमित तोमर, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष ओ पी सिंह, रवि वोहरा, पार्षद मनीष पंवार,पार्षद राजेश खन्ना,पार्षद प्रिया शाक्य, बबीता खन्ना, हेतराम शाक्य, गुल्लू ठाकुर, सुरेश लोधी, अजित चौधरी, कंकरखेड़ा मंडल महामंत्री अमित जयसवाल, ममता मित्तल, कंचन राज, काजल सचदेवा, दीपक खुराना, सरला शर्मा, गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए जनपद में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

मेरठ कोरोना अपडेट

करोड़पति दरोगा पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News