मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

करोड़पति दरोगा पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

मेरठ। जिले की पुलिस पर भ्रष्टाचार का कलंक लगाने वाले हस्तिनापुर थाने के करोड़पति एसओ धर्मेन्द्र सिंह को कप्तान अजय साहनी ने लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी। इसी बीच एसओ की एक ओर कारगुजारी सामने आई जब उनके एक फ्लैट में चोरी की बिजली चलती मिली। बिजली विभाग ने कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि हस्तिनापुर थाने के एसओ धर्मेन्द्र सिंह भ्रष्टाचार के जरिए अकूत दौलत कमाने के आरोपों में फंस गए हैं। मीडिया ने उनके ​हस्तिनापुर क्षेत्र में स्थित आलीशान फार्म हाउस का खुलासा किया है। बताया जाता है कि हस्तिनापुर के द्रौपदी घाट के नजदीक उनका कई एकड़ का आलीशान फार्म हाउस है, जिसमें स्विमिंग पुल सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं और मौज मस्ती का इंतजाम है। यह आलीशान फार्म हाउस उनकी पत्नी के नाम बताया जाता है। इसके अलावा भी उनकी कई बड़ी संपत्तियों की जानकारी मिली है। जो उन्होंने हस्तिनापुर में तैनाती के दौरान ही एकत्र की है। ढाई साल से हस्तिनापुर थाने में ही डटे धर्मेन्द्र सिंह पर आरोप है उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया और उसके जरिए खूब दौलत बनाई। मामले का खुलासा होने पर कप्तान अजय साहनी ने आज धर्मेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा उनके खिलाफ जांच सीओ मवाना को जांच सौप दी है। वहीं विभागीय कार्रवाई के बाद धर्मेन्द्र सिंह पर एक ओर गाज उस समय गिर गई जब बिजली विभाग ने उनके एसटूएस स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। इस बंद पड़े फ्लैट में चोरी की बिजली ​इस्तेमाल की जा रही थी। फ्लैट में ऐसी भी लगा था, लेकिन कोई कनेक्शन नहीं लिया गया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने फ्लैट मालिक धर्मेन्द्र के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए एक साल का जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

(फोटो में सबसे दाएं दरोगा धर्मेंद्र)

Related posts

सेवा भारती ने मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

Ankit Gupta

मेरठ में अभिभावकों का स्कूल पर प्रदर्शन

नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट,

Ankit Gupta
Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News