मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

ठंड से बचाने के लिए गरीब लोगों को बांटे कंबल

बागपत। विपुल जैन

समाज सेवी संस्था पंख हौसलो की उड़ान के कार्यकर्ताओ ने सड़क पर खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा एवं असहाय लोगों को कंबल बांटे।

पंख होसलों की उड़ान की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा कि हमारे देश में एक वर्ग ऐसा भी है, जो सड़कों पर खुले आसमान के नीचे इस कड़कड़ाती ठंड में सोते हैं और उन्हें कोई भी देखने वाला नहीं है। ऐसे लोगों के लिए उनकी संस्था एक मुहिम के द्वारा रोजाना रात्रि में निकलेगी और जहां भी इस प्रकार के जरूरतमंद व्यक्ति संस्था के लोगों को दिखाई देंगे वहाँ संस्था उनके लिए गर्म कंबल व अलाव के लिए लकड़ी का प्रबंध करने का कार्य करेगी। पंख की अध्यक्षा ने यह भी बताया कि उनकी संस्था 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक इस मुहिम को चलाएगी। कंबल वितरण में संस्था के सदस्य चारुल शर्मा, नीलम राजपूत, चेतन, प्रमोद, राहुल, सचिन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related posts

एकाग्रता से कठिन लक्ष्य प्राप्त हो सकता है:एसपी नीरज

Ankit Gupta

मधु गुप्ता को हापुड़ जनपद की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Ankit Gupta

पंचायत चुनाव के मद्देनजर चौकीदारों की बैठक बुलाई

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News