मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सोमेन्द्र तोमर ने किया खेल के मैदान का शिलान्यास, सड़कों का किया उद्धघाटन

क्षेत्र का विकास का ही प्राथमिकता- सोमेन्द्र तोमर

मेरठ दक्षिण विधानसभा के ग्राम गगोल, कायस्थ गावड़ी एवं बहादरपुर में खेल के मैदान एवं विभिन्न सड़को का मंगलवार को विधायक सोमेन्द्र तोमर ने शिलान्यास व उद्घाटन किया गया।
ग्राम गगोल, गावड़ी एवं बहादरपुर में मनरेगा व वित्त विभाग द्वारा बनाये जाने वाले खेल के मैदान का मंगलवार को विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने फीता काटकर शिलान्यास किया। उपरांत ग्राम गगोल में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत विनोद सैनी के मकान से लोकेश जाटव के मकान तक 3 लाख 96 हजार, ग्राम गावड़ी में शांति के मकान से वीर सिंह के मकान तक 5 लाख 26 हजार, महेंद्र के मकान से विक्रम के मकान तक 2 लाख 47 हजार एवं अंत्येष्टि स्थल में 9 लाख 99 हजार, ग्राम बहादरपुर में ईश्वर के मकान से जोहड़ी तक 10 लाख, प्रेमपाल के मकान से रामरिख तक 2 लाख 89 हजार की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। साथ ही साथ केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, महेंद्र प्रधान, ललित मोरल, आयुष चपराना, गुड्डू चपराना, सनोज, राजदीप राणा, ओमप्रकाश चेयरमैन, धनपाल मास्टर, चन्नो, रकबर, सोमपाल, नीलम, डॉ. संदीप, महेंद्र डीलर, अजय प्रधान, पप्पू, उमेश, जतन सिंह, राजपाल, अंकित कुमार, अंकुर, अर्जुन, पुनीत, विजयंत, अरुण, प्रदीप, सुशील प्रधान, धर्मपाल नेहरा, अनिल गुप्ता, मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, मोहनवीर, राजेन्द्र खटीक, नूर मोहम्मद, राजीव परासर, जोनी टीटोरिया, सुदीश नेहरा, प्रदीप नेहरा, रामभजन प्रधान, राजपाल प्रधान, धूम सिंह, विजयपाल, गजे सिंह, बलबीर, योगेन्द्र पंडित, अशोक, पवन पंडित, लोकेश, गोरखी सिंह, प्रवीण, परविंदर, अरविंद, रजनीश, विवेक, आशीष, बिट्टू, गुड्डू, अंकित, विनय, विपिन, अक्षित आदि मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बाईक रैली को किया रवाना

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम आरम्भ किया गया

Ankit Gupta

मेरठ में युवक की पीट-पीटकर हत्या पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया,दोस्तो ने की थी युवक की हत्या

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News