मेरठ दर्पण
Breaking News
खेलमेरठ

खेल सिखाते है अनुशासन का पाठ : रजनी पांडे

वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया मेरठ के वार्षिक खेलोत्सव का दूसरा दिन

 

मेरठ- वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया के 11 वें वार्षिक खेलोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के खेलने का दिन था | शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अनेक मनोरंजक खेलों का आनंद लिया | म्यूजिकल चेयर में शिखा बाली प्रथम रही जबकि प्रधानाचार्या श्रीमती मनोज गुप्ता द्वितीय रही |
मुख्य अतिथि समाज सेविका तथा जागृति महिला मंच की अध्यक्ष  रजनी पांडे ने शिक्षक-शिक्षिका खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल द्वारा अनुशासन समयबद्धता तथा खेल भावना का पाठ पढ़ा जा सकता है | तभी हम जीवन में उत्कर्ष के आकाश को छू सकते हैं |
मुख्य अतिथि का स्कूल के खेल मैदान पर चेयरपर्सन बेबी विहान , प्रधानाचार्या श्रीमती मनोज गुप्ता , पायल एबट , शिखा बाली , सांस्कृतिक समन्वयक प्रमेन्द्र सागर व खेल शिक्षिका मीना चौहान व अंकित ने पुष्प गुच्छ भेंटकर , शॉल ओढाकर , प्रतीक चिहन व सम्मान पत्र प्रदान किया |
खेलों में सचिन शर्मा , इशिका , अखिलेश मिश्रा , सागर कन्नौजिया , आदिल , अभिषेक , अर्जुन , मीनू शर्मा , उषा , दीपिका आदि रहे | अध्यक्षता स्कूल की संस्थापिका संतोष देवी ने की जबकि मंच सञ्चालन व कमेन्ट्री प्रमेन्द्र सागर , सागर कन्नौजिया , गरिमा विहान व अनंत विहान ने संयुक्त रूप से की |

Related posts

उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे उत्तम प्रदेश- मंजू सिवाच

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

Ankit Gupta

थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News