मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्ली

संजय विनायक जोशी को भारतीय गौरक्षा वाहिनी पदाधिकारियों ने किया सम्मानि

 

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राकेश सिंह परिहार , संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर ज़ीशान चौहान तथा आर के फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर आर के चौहान एवं युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख डॉ. सुहेल चौधरी , व राष्ट्रीय प्रभारी एवं महासचिव ठाकुर फरहान चौहान एडवोकेट ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय विनायक जोशी से उनके दिल्ली आवास पर जाकर शील्ड भेंट की व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय विनायक जोशी ने घर आये भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों का तहे दिल से स्वागत किया।
इस मौके पर ठाकुर ज़ीशान चौहान ने राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की, एवं मुस्लिम समुदाय के उत्थान एवं प्रगति को लेकर खास गुफ्तगू की, तथा देश में हो रही गौ हत्या गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए तथा गौ माता के प्रति अनदेखी को लेकर विचार व्यक्त किए। डॉ. सुहैल चौधरी ने मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की। संजय विनायक जोशी ने गौ हत्या और गौ तस्करी पर एवं मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर भारत सरकार द्वारा विशेष कानून बनाने के लिए एवं गौ हत्या गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीयों गौ रक्षा वाहिनी के तमाम राज्यों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली सरकार के बजट के लिए आए 5500 सुझाव, इलेक्ट्रिक वाहन नीति बनाने की मांग उठी

Ankit Gupta

अब शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 मेहमान

श्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News