मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

बाप ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर की हत्या,आरोपी फरार

विज्ञापन

 

मेरठ। कलयुगी पिता ने मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। हत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव फाजलपुर की है। जहां एक पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पत्नी से विवाद के चलते निर्दयी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया।
फाजलपुर गांव निवासी अरुण जाटव का उसकी पत्नी निशु से काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते निशु अपने मायके जानी चली गई थी।
गत शुक्रवार को अरुण अपनी ससुराल गया और वहां से अपनी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं चार वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर आ गया। देर रात उसने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या का दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। रात भर दोनों मासूम बच्चियों के शव घर में ही पड़े रहे। सूचना पर थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, सीओ दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने जानी से आरोपी की पत्नी निशु और उसके परिजनों को बुलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

आरोपी अरुण अपनी ससुराल में पत्नी को लेने गया था लेकिन,जब पत्नी नहीं आई तो वह लड़ाई-झगड़ा करने के बाद दोनों बच्चियों को अपने घर ले आया। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को मार डाला। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अरुण ने अपने घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर में रखे कागज और कीमती सामान जल गया था। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ था। कई सालों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण ही वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में ही रात में शराब पी थी। घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतले भी मिली है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी था। जिसके कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था।

Related posts

मेरठ पुलिस को दिए 10 हजार मास्क

एनसीसी कैडेटस् ने सीखा 7.62 एम एम एस0एल0आर0 राईफल को खोलना एवं जोडना

Mrtdarpan@gmail.com

एनवायरमेंट क्लब व वन विभाग, मेरठ ने लांच किया संयुक्त अभियान “मेरी गुठली, मेरा पेड़”

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News