मेरठ दर्पण
Breaking News
दिल्लीमेरठलखनऊ

भाजपा के तीन बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे डा. राजकुमार त्यागी ने थामा रालोद का दामन

मेरठ। भाजपा के पूर्व पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. राजकुमार त्यागी ने आज भाजपा से किनारा कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में डा. राजकुमार ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। डा. राजकुमार त्यागी तीन बार के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एक बार भाजपा उन्हें एमएलसी बना चुकी है। पिछले कुछ समय से जरूर वह भाजपा की राजनीति में हाशिये पर चल रहे थे। जिन लोगों को उन्होंने राजनीतिक की एबीसीडी सिखाई वे आज पार्टी में सर्वोच्च पदों पर विराजमान है। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व हाल ही में एमएलसी बनाये गये अश्वनी त्यागी शामिल रहे हैं।

दिल्ली में रालोद की सदस्यता लेने के बाद डा. राजकुमार त्यागी ने कहा कि “आज समाज में सौहार्द ,भाईचारा बनाया जाना अति आवश्यक है,जिसका वह पुरजोर समर्थन करते हैं। आज समाज के कमजोर वर्गों के लोगों का जीवन कैसे सुखी एवं समृद्ध बने उसकी चिंता करने की आवश्यकता है,जिसका वर्तमान में अभाव दिखाई देता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य होगा यह भी कहा।

Related posts

आवंटी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को प्रतिदिन के इण्डेन्ट के अनुसार गन्ना उठान के दिये गये निर्देश

Ankit Gupta

डॉक्टर की लापरवाही से दो की मौत

होम क्वारंटाइन में गए अरविंद केजरीवाल

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News