मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

तमंचे से गोली मार युवक ने की आत्महत्या,

 

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव सोफीपुर से एक घटना सामने आई है। जहां एक 29 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के चलते खुद को तमंचे से गोली मार ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, मायके में रह रही पत्नी ने आरोप लगाया कि पति का दूसरी महिला से संबंध था। इसका वह विरोध करती थी। विवाद के चलते बच्ची के साथ मायके में रह रही थी। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार मृतक पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी 29 गौरव पुत्र दुर्योधन मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार गौरव की 5 साल पहले मोदीपुरम निवासी सोेनिया से शादी हुई थी। जिसमें उसकी बेटी है। बताया जा रहा है किसी विवाद के चलते कुछ दिन पहले सोनिया बेटी के साथ मायके में जाकर रहने लगी। गौरव ने उसे वापस आने को कहा परंतु वह नहीं मानी। जानकारी के अनुसार शनिवार को गौरव ने सोनिया को कॉल की। पत्नी के मना करने पर गौरव ने उससे कहा कि ‘तू अब आकर मेरी लाश ही देखना’।

शनिवार को परिवार के सभी सदस्य सो गए। रविवार सुबह गौरव ने कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी से पूछताछ की।

पत्नी का आरोप, पति का दूसरी महिला से था संबंध
पत्नी सोनिया ने आरोप लगाया कि पति गौरव का एक महिला सभी संबंध था। वह अवैध रूप से उसके साथ रह रहा था। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। विवाद बढ़ने पर कुछ दिन पहले सोनिया बेटी के साथ अपने मायके में रहने लगी।

पल्लवपुरम थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

केंद्रीय बजट 2022 से विभिन्न हितधारकों की अपेक्षाओं” पर उपयोगी चर्चा

वेंक्टेश्वरा में ”स्कूल ऑफ फार्मेसी“ की ओर से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम “दिक्षारम्भ-2021“ का शानदार शुभारंभ

निजी कालेज आएंगे सूचना अधिकार अधिनियम के दायरे में,कसेगा शिकंजा नहीं चलेगी अब मनमानी

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News