मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

जैन मिलन ने सौहार्द के साथ मनाया होली मिलन समारोह

बागपत। (विपुल जैन)- जैन मिलन नगर बडौत की ओर से शगुन फार्म हाउस में सौहार्द के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें सभी ने तम्बोला खेलकर खूब मनोरंजन किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामन्त्री नरेंद्र जैन राजकमल ने कहा कि होली एक पवित्र त्योहार है। इसमें हमे अपने पूरे वर्ष के बैर भावो को भुलाकर सभी को गले लगाना चाहिए। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय सयुंक्त मन्त्री मनोज कुमार जैन मसाले वालो ने जैन एकता पर विशेष जोर दिया। कहा कि अगर हम संगठित रहेंगे तो हमारा वर्चस्व हर समाज ओर राजनीतिक क्षेत्र मे भी बढेगा। साथ ही कहा कि होली को हमे बडे ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। हमे होली पर हर्बल रंगो का ही प्रयोग करना चाहिए, जिससे कि हमारी त्वचा सुरक्षित रह सके। होली प्यार ओर गले मिलने का त्यौहार है। अन्त मे सभी को होली के गिफ्ट रंग- गुलाल ओर पिचकारी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्षा अन्जली जैन के जन्म दिन पर सभी ने उन्हें बधाई दी और उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जैन भारती, फाऊंडेशन मन्त्री अनिल जैन बर्फखाने वाले ,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय मन्त्री विनोद जैन भट्टे वाले, जैन मिलन नगर अध्यक्ष वीर वरदान जैन, मन्त्री पंकज जैन, जैन मिलन बड़ौत अध्यक्ष वीर आदिश जैन, मन्त्री-पुनित जैन, वीर आशीष जैन सीए , वीरेन्द्र जैन पिंटी, संगीता भारती , वीरांगना नीलू जैन, प्रदीप जैन एडवोकेट, मीनाक्षी जैन जुडिशल मेम्बर कन्जूमर कोर्ट बागपत, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सन्तोष जैन एडवोकेट, रमेश चन्द जैन इन्जीनियर प्रवीण जैन, इन्जीनियर राकेश जैन बडौत बागपत विकास प्राधिकरण आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

आर जी न्यूज नेटवर्क की वेबसाइट लॉन्च की गई

Ankit Gupta

शिक्षा के उन्नयन से होगा राष्ट्र का विकास, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को किया सम्मानित

इंस्पेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News