मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

शिक्षा के उन्नयन से होगा राष्ट्र का विकास, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बागपत- ग्वालीखेडा के मा अंबा बालिका डिग्री कालेज में बुधवार को शैक्षिक गोष्ठी हुई। जिसमें समाज व राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा के उन्नयन पर बल दिया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित व जागरूक समाज की राष्ट्र की उन्नति में महतो भूमिका है। उन्होंने बालिका शिक्षा को वर्तमान परिवेश में जरूरी बताया। इस दौरान संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने बार एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, महामंत्री रामपाल शर्मा व पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर को शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक महंत डॉ. साधुराम स्वामी की अध्यक्षता व ब्रजपाल शास्त्री के संचालन में हुई गोष्ठी में निदेशक डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. शबाना, वीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य देशपाल तोमर, बच्चू सिंह राणा, रविंद्र राणा, दीपक शर्मा, घनशयाम शास्त्री, सुनील कुमार, बाबूराम प्रधान, देवेंद्र सोनी, पवन तेडा, देशपाल तोमर, इरफान आदि मौजूद रहे।

——————————————–
राजीव गुप्ता

Related posts

स्वयं सेविकाओं ने टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

Mrtdarpan@gmail.com

बिनौली ब्लॉक पर वैवाहिक बंधन में बंधे 12 जोड़े

महाराजा अग्रसेन चौक पर अग्रसेन प्रतिमा का जलाभिषेक किया

Mrtdarpan@gmail.com
Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News