मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराधबागपत

बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बागपत । मगंलवार  की सुबह बागपत में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है। वह मॉनिंग वॉक पर अपने खेत में निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।

पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर तिलवाडा रोड मॉनिंग वॉक पर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाये तीन अज्ञात बदमाशों ने संजय पर ताबडतोड गोली बरसानी आरंभ कर दी। संजय की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बताया जा  रहा संजय तीन साल तक अध्यक्ष पर रहे। इनके कार्यकाल में पार्टी ने बडौत व बागपत में विधानसभा में सीट पर जीत दर्ज की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के आलाधिकरी मौके पर पहुंचे। वहीें जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को  लगी वह मौके पर पहुंचे। उन्होने पुलिस के प्रति कडी नाराजगी जतायी है। फिलहाल पुलिस मामल की छानबीन करने में जुटी है। बदमाशों को पकडने के लिये कई टीमों को लगाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। साथ ही 24 घण्टे में आरोपियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related posts

क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को लेकर टटीरी में हुई पंचायत

बालिका सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन  कार्यक्रम शुरू 

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News