मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठस्वास्थ्य

लोकप्रिय अस्पताल के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डा. ऐश्वर्य राज ने बताएं मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाएं

लॉकडाउन में बढ़े मनोरोग……..डा.ऐश्वर्य राज

 

मेरठ- वर्ष 2020 सदी की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। जिसमें कोरोना वायरस के प्रकोप ने मनुष्य के जीवन को हर स्तर से प्रभावित किया और लम्बे समय तक लॉकडाउन लगने से लोग शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो गये। भागती-दौड़ती ज़िंदगी में अचानक लगे इस ब्रेक और कोरोना वायरस के डर ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर सर्वाधिक प्रभाव डाला। जिसमें जीवन के विभिन्न पहलूओं की चिंता जैसे- आर्थिक तंगी, व्यवसाय का बंद होना, नौकरी छूट जाना, परिवार से दूर, डर, अकेलापन, बच्चों की पढ़ाई बंद होने आदि जैसी समस्याओं से मनोरोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के बाद इन तमाम जटिल परिस्थतियों से गुजरने के बाद जीवन अब दोबारा पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। लेकिन इस पूरे काल में अवसाद बढ़ने से लोग अभी भी परेशान है और यह परेशानी केवल सकारात्मक भाव से दिनचर्या का संचालन करने से ही दूर होगी। लोकप्रिय अस्पताल के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डा.ऐश्वर्य राज ने लॉकडाउन के कारण लोगो में मनोरोग की समस्या बढ़ने पर उसके निदान हेतु आवश्यक उपाय बताएं है। उन्होंने बताया कि एकांत में रहकर मनुष्य में नकारात्मक विचारों का संचार होने लगता है और लॉकडाउन की स्थिति में मनोरोगियों की संख्या और अधिक हो गई है। जीवन में हर समस्या का हल सम्भव है जिसमें अवसाद को दूर करने हेतु सर्वप्रथम लोग सकारात्मक विचारों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें इसके पश्चात योग एवं अध्यातम को अपनाते हुए अपने दायित्व निभाएं साथ ही अपने परिजनों एवं मित्रों से नियमित चर्चा करें जो मनोरोग को दूर करने में विशेष भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि रोग से उभरने के लिये सकारात्मक भाव औषधि के रूप में कार्य करता है लेकिन अवसाद बढ़ने से लोग हमेशा नकारात्मक विचारों को अधिक ग्रहण करते है जिसका बुरा प्रभाव संपूर्ण शरीर पर पड़ता है और मनोरोगी अवसाद से ग्रस्त होकर आत्महत्या करने का भी विचार करने लगते है। ऐसे लोगो को जीवन की महत्ता को समझते हुए तनाव रहित जीवन व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए और मन को एकाग्र करके विषम परिस्थितियों से उभरने हेतु सकारात्मक विचारों को ग्रहण करना चाहिए। लेकिन अधिक अवसाद होने पर डाक्टर से सम्पर्क करके परामर्श अवश्य लेना चाहिए। मनोरोग के उपचार में मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस के सहयोग से रोगी को स्थिर करने का प्रयास किया जाता है जिसमें तनाव दूर करने की थैरेपी, दवाईयों का प्रयोग एवं परामर्श द्वारा मनोरोग का उपचार किया जा रहा है। इन तमाम कारणों का विशेष संज्ञान लेकर लोकप्रिय अस्पताल में स्थापित मनोरोग चिकित्सा यूनिट रोगियों का सफल उपचार कर रही है जिसमें विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं एवं रोगियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने हेतु परामर्श देकर सफल उपचार किया जा रहा है। लोकप्रिय अस्पताल में दोपहर 12 बजे से साय 05 बजे तक मनोरोग से सम्बन्धित रोगी डा. ऐश्वर्य राज से सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा आपात स्थिति में 24 घण्टे लोकप्रिय अस्पताल में मनोचिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

Related posts

गैर कोविड रोगियों को भी जीवनदान दे रहा है सुभारती अस्पताल

5 वी टॉप शॉट शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड आपदा के संबंध में जनपद में संचालित हुआ नियंत्रण कक्ष, प्रशासन ने जारी किये नंबर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News