भारतीय जनता पार्टी जनपद मेरठ की सिवालखास विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुज राठी व संचालन जिला महामंत्री व अभियान प्रमुख इंद्रपाल सिंह ने किया। वर्चुअल सम्मेलन में उद्घाटन भाषण के रूप में सिवालखास के विधायक जितेंद्र सटवाई ने अपने विचार रखे। एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे।
वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा की कोरोना महामारी के दौरान पूरे विश्व में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा है। जहां कोरोना से बड़ी बड़ी शक्तिशाली देश जूझ रहे थे। वही भारत ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना वायरस का मजबूती से मुकाबला किया। नंद गोपाल नंदी ने कहा की भारत का नेतृत्व एक परम तपस्वी के हाथों में है। और भारतीय जनता पार्टी के न केवल कार्यकर्ताओं को बल्कि देश के हर नागरिक को उन पर विश्वास करना चाहिए। वह इस देश को हर संकट से उभारने में सक्षम है और भारत का नाम पूरे विश्व में ऊपर कर रहे हैं। एक समय था जब अमेरिका देश नरेंद्र मोदी जी को वीजा नहीं देता था। और एक आज का समय है कि अमेरिका नहीं विश्व की धरती का प्रत्येक देश विश्व नायक नरेंद्र मोदी के लिए पलक पावडे बिछा कर बैठा है। इससे केवल मोदी जी का ही सम्मान नहीं बढ़ रहा बल्कि प्रत्येक भारतवासी का और मां भारती का सम्मान बढ़ रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान जैसा छुट भैया देश भारत जैसे शक्तिशाली देश को आंखें दिखाता था और धमकता था। और कांग्रेस पार्टी अमेरिका को सबूत दिखाने जाती थी। लेकिन वर्तमान भारत नरेंद्र मोदी का भारत है। और आज हम किसी को सबूत दिखाने नहीं जाते बल्कि अपने दुश्मनों को घर में घुसकर मारते हैं। चाहे वह पाकिस्तान हो यह शक्तिशाली देश चाइना हो हमने सबको उनकी औकात दिखाई है। और यह सब सवा सौ करोड़ देशवासियों की ताकत के कारण हो पाया है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसे तपस्वी को चुना इसीलिए आज हम सबको उन पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने संगठन की आने वाली योजनाओं एवं कार्यों पर भी कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की।
वर्चुअल सभा का समापन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मंत्री जी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, सिवालखास विधायक जितेन्द्र पाल सतवाई, जिला अभियान प्रमुख/महामंत्री इन्द्रपाल सिंह, आईटी संयोजक दिग्विजय चौहान, शर्माजीत जाटव, दयाल त्यागी, ब्रजवीर सैनी विनोद चौधरी, मुकेश साहसी, मंजू सेठी, विमला जाटव, मिनाक्षी भराला, मनिंदर पाल सिंह, डॉ जितेन्द्र चिकारा, रणवीर राणा, विनोद गुप्ता, सोनू पुनिया, पवन शर्मा, बॉबी शर्मा, रिपुदमन ठाकुर, संचित गर्ग,अनिल चौधरी दबथवा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।