मेरठ दर्पण
Breaking News
अपराध

वाहन चेकिंग करते वक़्त कार ने एआरटीओ को कुचला, गंभीर हालत में मेदांता लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी के ऊपर बने नए यमुना ब्रिज पर एक कार की टक्कर लगने से एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी भूपेश कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रवर्तन अधिकारी के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। टक्कर लगने के तुरंत बाद आनन फानन सहयोगियों द्वारा उन्हें क्षेत्र के जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है की एआरटीओ के लिए  शुरुआती 15 दिन काफी अहम हैं। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डीएम, आरटीओ सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया था। जिसे खोजबीन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त  जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की भोर को एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता नैनी के नए यमुना पुल पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग में  लगे हुए थे। सुबह पांच बजे के करीब एक गाड़ी के नंबर प्लेट का फोटो खींचने के लिए वह जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे कि एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एआरटीओ दूर जाकर गिरे। जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोटे आई। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने एआटीओ को  समय गवाए रामबाग स्थित जीवन ज्योत हास्पिटल में भर्ती कराया। एआरटीओ के सिर से खून का बहना लगातार जारी था। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेजी के साथ हरकत में आई पुलिस ने एआरटीओ को टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक करछना के भुंडा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि वह दर्शन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी आल्टो कार के सामने एआरटीओ आ गए।

Related posts

दिल्ली: पेशाब कांड: एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना, आरोपी के वकील बोले- 4 महिने का बैन गलत

cradmin

लूट का विरोध करने पर व्यापारी की हत्या

बिहार का नवादा जिला बना मिनी जामताड़ा, पुलिस ने कुल 33 साइबर क्राइमियों को एक साथ लिया हिरासत में…

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News