मेरठ दर्पण
Breaking News
लखनऊ

पांचवा चरण : शुक्रवार को थमेगा प्रचार, 27 फरवरी को 61 सीटों के लिए होगा मतदान

 

 

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को सायं छह बजे प्रचार अभियान थम जायेगा। पांचवें चरण के 12 जिलों में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोण्डा के 61 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

पांचवें चरण की 61 सीटों पर कुल 692 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। प्रतापपुर सीट के लिए सबसे अधिक 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में अलगे तीन चरण के चुनाव में विरोधी दलों से बढ़त बनाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का इन इलाकों में तूफानी प्रचार चल रहा है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूर्वांचल क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में जुटे हैं।

पांचवें चरण में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी सीट से चुनाव मैदान में हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहबाद पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। योगी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर (सु) सीट से और राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

गंगा में लाशें प्रवाहित करने पर रोक, पुलिस 24 घंटे करेगी घाटों पर पेट्रोलिंग

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव की तारीख घोषित

यूपी विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण कल…

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News