मेरठ दर्पण
Breaking News
राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, दो सप्ताह में 10 लाख मामले

देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा शुक्रवार की रात 40 लाख को पार कर गया। देश में 30 लाख मामलों से 40 लाख होने में महज 13 दिन का समय लगा है। इसका मतलब है कि पिछले 13 दिनों में कोरोना संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 31 लाख छह हजार 921 लोग ठीक हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, अब भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख 10 हजार 877 हो गई है। वहीं, महामारी की वजह से अब तक 69,546 लोगों की मौत हुई है।देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत संक्रमण और मौत के मामले में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से  शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,096 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 39,36,748 हो गए हैं, जिनमें से 8,31,124 लोगों का उपचार चल रहा है और 30,37,152 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.15 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.74 फीसदी है। वहीं, 21.11 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.74 फीसदी है, जो कि वैश्विक औसत से भी कम है। इसके अलावा देश में कुल सक्रिय मामलों के महज 0.5 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दो फीसदी मरीज आईसीयू में और 3.5 फीसदी से कम मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन सितंबर तक कुल 4,66,79,145 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 11,69,765 नमूनों की जांच की गई। बता दें कि, देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया।

राज्यवार मृत्यु की स्थिति
पिछले 24 घंटे में 1,096 लोगों की मौत हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 391 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। वहीं कर्नाटक में 104, तमिलनाडु में 92, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 75-75, पंजाब में 72, पश्चिम बंगाल में 55, मध्यप्रदेश में 30, बिहार में 26, दिल्ली और हरियाणा में 19-19, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 16-16, राजस्थान में 14 और जम्मू-कश्मीर में 11 लोगों की मौत हुई।

केरल और तेलंगाना में 10-10 लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में नौ, गोवा और ओडिशा में आठ-आठ, असम और पुडुचेरी में सात-सात, झारखंड में छह, हिमाचल प्रदेश में पांच, चंडीगढ़ में चार, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन-तीन जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं, देश में अब तक 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 25,586 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 7,608, कर्नाटक में 6,054, दिल्ली में 4,500, आंध्र प्रदेश में 4,200, उत्तर प्रदेश में 3,691, पश्चिम बंगाल में 3,394, गुजरात में 3,062 और पंजाब में 1,690 लोगों की मौत हुई है।

वहीं मध्यप्रदेश में 1,483, राजस्थान में 1,095, तेलंगाना में 866, जम्मू-कश्मीर में 743, हरियाणा में 740, बिहार में 672, ओडिशा में 522, झारखंड में 444, असम में 330, केरल, छत्तीसगढ़ में 315, उत्तराखंड में 300 लोगों की मौत हुई।

पुडुचेरी में 260, गोवा में 212, चंडीगढ़ में 63, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और हिमाचल प्रदेश में 48-48, लद्दाख में 35, मणिपुर में 32, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार और दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरनेवालों में 70 फीसदी से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

Related posts

मेरठ में कोरोना से तीन की मौत

पित्ताशय की पथरी की बीमारी क्या है और यह कैसे होती है- डॉ. कृष्णा मूर्ति

राष्ट्रीय शोध पीठ के बाद घोषित हुई जानापाव में भगवान श्री परशुराम जी की जन्मभूमि : पंडित सुनील भराला

Ankit Gupta
Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News