मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

गुंडागर्दी अराजकर्ता का माहौल होगा खत्म, सूबे में महिलाये सुरक्षित- अमित अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के कैन्ट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने पल्लवपुरम एवम गंगानगर, सनसिटी आदि क्षेत्रो में जनसम्पर्क किया ग्राम सफीपुर में बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को माल्यार्पण करा क्षेत्रवासियों एवम बड़ी संख्या में महिलाओं ने तिलक कर श्री राम पटका पहनाकर क्षेत्र से समर्थन दिया। अमित अग्रवाल ने संबोधन करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। यूपी बदल गया है, यहां अब पहले जैसी स्थितियां नहीं रहीं। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां सूबे में पार्टी की पुनर्वापसी कराएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही हैं, लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे हैं। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। अमित अग्रवाल ने दावा किया कि यूपी में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक न सिर्फ अबकी टूटेगा बल्कि भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल करके सरकार बनाएगी, विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे कतई पूरे नहीं होंगे।
केंद्र सरकार एवम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर ठाकुर ओ पी सिंह, जयवीर राणा, विक्रांत ढाका, मुकेश धस्माना, पार्षद गुलबीर ,सुदेश अहलावत, बलराज गुप्ता, अमित चिकारा, वीरेंदर तोमर, डॉली गुप्ता, पार्षद सुनीता प्रजापति, डॉ विजय शर्मा, शिव पराशर,भरत शर्मा आदि पार्टी कार्यक्रतगं एवम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

आर जी न्यूज नेटवर्क की वेबसाइट लॉन्च की गई

Ankit Gupta

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई जल चौपाल

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News