मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

वैश्य समाज महिला मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा मनाया गया नव वर्ष

 

 

मेरठ-वैश्य समाज महिला मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा नव वर्ष जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया इस बार प्रतिभाशाली बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार से सम्मानित करने के अलावा उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रही है। विभिन्न प्रतिभाओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में प्रीशा गुप्ता, अव्यान्श विश्नोई, अनाया जैन, लवित राजवंशी, मानविक संगल, माधव बिश्नोई, धानवी जैन के अलावा महिलाओ में मोनिका गर्ग, रितु अग्रवाल, आयुषी सिंघल, पायल गुप्ता, रेशू गर्ग और सपना अग्रवाल, बिंदिया राजवंशी, राधा सिंघल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई रही। कार्यक्रम का संचालन पायल गुप्ता ने किया। विशेष सहयोग अनिता गुप्ता और अनु अग्रवाल का रहा। नव वर्ष पर हुए कार्यक्रम में सभी बहनों ने एक दूसरे के हाथ से बने हुए व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में राखी अग्रवाल, रेनू सिंघल, खुशी वार्ष्णेय, उमा गुप्ता, अनुपमा गोयल, कंचन जैन, रेखा रस्तोगी, प्रभा विश्नोई, हिमानी विश्नोई, विमलेश गुप्ता, नीतू गुप्ता सपना अग्रवाल, अंकिता गुप्ता, मीना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

Related posts

मेरठ- देशभक्ति एवं देश प्रेम से बढकर कोई वैलेन्टाईन हो ही नही सकता – डॉ0 सुधीर गिरि

Ankit Gupta

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मेरठ कोरोना अपडेट

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News