मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

किसान मेले में दिये गये प्रशस्ति पत्र, किसान हुये सम्मानित, योजनाओ की दी गयी जानकारी

 

मेरठ – भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय चो0 चरण सिंह जी के जयन्ती 23 दिसम्बर 2021 को किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र पुरोनिधानित सपार्ट टू स्टेट एक्सटेन्शन प्रोग्राम्स फाॅर एक्सटेन्शन रिफाम्र्स आत्मा योजना अन्तर्गत किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ मा0 विधायक, मेरठ केन्ट श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल व आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ द्वारा भैसाली मैदान में किया गया। कृषि एवं विकास से सम्बन्धित विभागो गन्ना, मत्स्य,उद्यान, पशुपालन, आदि के जनपद स्तरीय अधिकारी भी मेले में उपस्थित रहें।

मेले में कृषि एवं सम्बद्ध विभागो, कीटनाशी, उर्वरक विके्रताओं/निर्माताओ एवं कृषि यंत्र कृषि रक्षा उपकरण वितरको द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया गया, मा0 भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय चो0 चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके श्रृद्धाजली दी गयी, सभी उपस्थित अधिकारियो एवं जनपद से आये प्रगतिशील कृषको द्वारा भी भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय चो0 चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। फार्म मशीनरी बैंक से लाभन्वित समिति नीरज किसान विकास सेवा समिति पूठखास को आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं दिव्यांशी किसान स्वयं सहायता समूह समिति गेसुपुर के अध्यक्ष कृषको को विधायक, मेरठ केन्ट  सत्य प्रकाश अग्रवाल द्वारा टेक्टर की चाबी प्रदान की गयी।

कृषि एवं सम्बद्ध विभागो द्वारा विभिन्न फसलो/क्षेत्रो में सर्वाधिक उत्पादकता/उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषको को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित/पुरूस्कृत भी किया गया, सार्वधिक उत्पादकता के लिए जनपद में प्रथम स्थान के लिए गेहॅू की उत्पादकता हेतु पुष्पा देवी, सरसो के लिए जगवीर सिंह, धान के लिए अनिल कुमार एवं उर्द के लिए ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया गन्ना में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान के लिए बिजेन्द्र सिंह,  संदेश कुमार,  मीनू, नवाब सिंह, को सम्मनित किया गया, जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान हेतु 29 कृषको को सम्मानित किया गया विकासखण्ड स्तर पर कृषि एवं सम्बद्ध विभागो के कुल 60 कृषको को पुरूस्कृत किया गया कृषको के सम्मान धनराशि बैंक खातो में डी0बी0टी0 के माध्यम से स्थानान्तरित की जायेगी। आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं मुख्य विकास अधिकारी मेरठ द्वारा कृषको को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेट किये गये।

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर डी0के0 शर्मा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी द्वारा कृषको को पशुपालन के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी दी गयी डा0 प्रदीप वर्मा सचिव गन्ना समिति मौहददीनपुर द्वारा जैविक खेती के विषय मे तकनीकी जानकारी दी गयी बासमती निर्यात जोन के प्रधान वैज्ञानिक डा0 रितेश शर्मा द्वारा बासमती धान की नवीनतम प्रजातियों एवं तकनीकी बिन्दुओ से अवगत कराया गया।

संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ मंडल मेरठ डा0 अमरनाथ मिश्रा द्वारा चो0 चरण सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया कृषि सुधार हेतु किये गये उनके कार्यो पर विस्तृत चर्चा कर श्रृद्धाजलि अर्पित की गयी। उप कृषि निदेशक बृजेश चन्द्र द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनमे देय अनुदान पर विस्तार से चर्चा की गयी।

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषको के मध्य गोला फेक क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषको को पुरूस्कृत किया गया किसान मेले में लगभग 40 स्टाल लगाये गये जिला कृषि अधिकारी श्री प्रमोद सिरोही, जिला उद्यान अधिकारी श्री गमपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी श्री दुष्यन्त कुमार एवं कृषि सम्बद्ध विभागो के अन्य अधिकारी भी मेले मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री अमर पाल द्वारा किया गया किसान मेले लगभग 800-900 कृषको ने प्रतिभाग किया। कृषको द्वारा उठाई गई तकनीकी समस्याओ का समाधान भी किसान मेले में कृषि वैज्ञानिको व अधिकारियों द्वारा किया गया।

Related posts

पुण्यतिथि पर याद किए स्वामी विवेकानंद

Ankit Gupta

वेंक्टेश्वरा में शानदार ’’होली मिलन समारोह’’ का आयोजन

मेरठ मेडिकल की बड़ी लापरवाही आई सामने,कोरोना पॉजिटिव पीड़ित मरीज का बदला शव।

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News