मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

सुभारती परिवार ने किया केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत

 

 

 

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने पहुंचे केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का सुभारती परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र ने शाल पहनाकर माननीय मंत्री नितिन गडकरी का अभिनंदन किया। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र एवं सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा देकर नितिन गडकरी का स्वागत किया।
डा. शल्या राज ने सुभारती ग्रुप के द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी श्री नितिन गडकरी जी को दी, जिस पर श्री गडकरी जी ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सुभारती ग्रुप की सराहना की।

Related posts

जिला स्तरीय अंडर 20 कब्बडी ट्रायल का आयोजन

डॉ सन्दीप चौधरी और कपिल त्यागी को बनाया गया पुनः अध्यक्ष और महामंत्री

Ankit Gupta

केंद्रीय मंत्री ने किया एनएच 58 के निर्माण कार्यो का निरीक्षण

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News